Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » महिला आयोग की सदस्य का जोरदार स्वागत

महिला आयोग की सदस्य का जोरदार स्वागत

2017-09-10-03 SSP- skcफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद विकास समिति द्वारा नगर कान्ता होटल में प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी का जोशीला सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के साथ् हिन्दू संगठनों के सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी को मनोनित किये जाने के बाद पहली बार नगर कान्ता होटल में बजरंग दल के प्रान्तीय नेता पं. बीनेश भाई, रविन्द्र शर्मा ढपली, द्वारा शाॅल उडाकर स्वागत किया गया। वही स्वागत समारोह के दौरान अवनीश उर्फ गम्मा पण्डित, दिगविजय शर्मा, अजय शर्मा उमाशंकर मिश्रा आदि लोगो ने सुमन का पुष्प सुमन देकर सम्मानित किया। भाजपा महिला मोर्चा की नीता पाण्डे निशा शर्मा, संध्या अग्रवाल, पूनम शर्मा पूर्व सभासद, रामवती देवी मानसी गुप्ता आदि लोगो ने सम्मान किया। वही स्मृति चिन्ह भी भेट किया गया। मंचासीन अतिथियों में रमाकान्त उपाध्याय संध के पदाधिकारी, महानगर अध्यक्ष केके गंाधी, कैलाश उपाध्याय व्यापास मण्डल, आदि लोग थे।